मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार (2 जून) को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में एएनएम और जीएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में संचालित एंबुलेंस सेवा को लेकर मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए हेमंत सरकार पर ट्रेजरी घोटाले को दबाने का बड़ा आरोप लगाया।
पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है।
पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन मंडल के रूप में की गई है। मिथुन गिरिडीह जिले के बगोदर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोचरी गांव का रहने वाला था और गुजरात में नौकरी करता था।
गांव में आया एक दामाद, 55 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहां था मधुमक्खियों का छत्ता और शायद वे एक बिन बुलाया मेहमान नहीं चाहती थीं। उन्होंने युवक पर हमला बोल दिया और लगी काटने।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा की सीटों की संख्या 81 से बढ़ाकर 150 करने की मांग की है।
झारखंड में मानसून शुरू होने से पहले लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।
झारखंड में सरकारी स्कूल के बच्चों को अब पारंपरिक साइकिल की जगह ई-साइकिल मिलेगी। एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
पाकुड़ में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले रोजगार सेवक अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर 12 मार्च से ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।